फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

फर्जी बैनामा कराने पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। जमीन का करोबार करने वाले सपा नेता करोड़ों रुपये कीमत की जमीन के फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले में फंस गए हैं। एक के बाद एक हुए दो मुकदमों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सपा नेता सहित दो आरोपियों को जेल भेजा है। विगत एक मार्च 2019 को नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी हृदेश प्रसाद सारस्वत पुत्र स्व. रामजीलाल ने सब्जी मंडी के सामने स्थित करोड़ों रुपये की जमीन का उपेंद्र प्रसाद निवासी गांव टूंडली और सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह यादव निवासी गांव अनवारा आदि के विरुद्ध फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए रिपोट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उपेंद्र प्रसाद, सपा विधनसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर, संजय सारस्वत निवासी नगला देवकरन थाना महावन मथुरा, अभिषेक यादव निवासी राजा का ताल, कमलेश निवासी टूंडला, लीलावती निवासी न्यू रामनगर टूंडला, राकेश कुमार निवासी गांधीपुरम व सियाराम निवासी न्यू रामनगर, टूंडला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी विगत 26 नवंबर 2018 को चंद्रवीर और बच्चू सिंह निवासी गांव बन्ना सहित डेढ़ दर्जन के विरुद्ध रिपोट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार रात चंद्रवीर और बच्चू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस जमीन प्रकरण में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने उसमें एफआर लगा दी थी। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed