{"_id":"5e7751e38ebc3e78c27f94ca","slug":"crime-suicide-by-a-woman-mobile-recharge-agra-news-agr4349754144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने नहीं कराया मोबाइल रिचार्ज तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने नहीं कराया मोबाइल रिचार्ज तो दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आई पत्नी कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गई। जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद शव फंदे से उतारा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी इंद्रवीर उर्फ बंटू की 26 वर्षीय पत्नी रूबी के मोबाइल में शनिवार शाम रिचार्ज खत्म हो गया था। जब पत्नी ने रिचार्ज कराने की बात कही तो पति ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। पति के साफ मना करने के बाद रूबी गुस्से में आकर कमरे में चली गई। रविवार सुबह महिला का शव कमरे में लगे पंखा के कुंडे से लटकता दिखा।
जानकारी होते ही घर में लोग जमा हो गए। इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़कर रूबी का शव फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
फोन पर ज्यादा बात करना नहीं था पसंद
पुलिस के अनुसार महिला फोन पर अधिक बात करती थी। यह बात पति को पसंद नहीं थी। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने रिचार्ज कराने से साफ मना कर दिया। गुस्से में आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के दो बेटियां छह वर्षीय हिना और पांच वर्षीय पायल है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव का फंदे से उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आदित्य कुमार, प्रभारी निरीक्षक।