{"_id":"5dbdbb2e8ebc3e93ce4fcc2c","slug":"crime-stealing-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4134059153","type":"story","status":"publish","title_hn":"-मकान के ताले तोड़ करीब 10 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-मकान के ताले तोड़ करीब 10 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
देवी रोड पर एक मकान में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पशुपालन विभाग आगरा में तैनात एक लिपिक के घर के ताले तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी पार कर दी। गृहस्वामी परिवार के साथ आगरा गए थो। सूचना पर वह शनिवार सुबह घर लौटे और पुलिस को सूचित किया।
कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड मोहल्ला सोतियाना निवासी राजीव यादव पशु पालन विभाग आगरा में लिपिक हैं। वह 30 अक्तूबर को परिवार के साथ आगरा गए थे। कैलाश गेट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर घर के ऊपरी हिस्से में एक किराएदार भी रहता है।
शुक्रवार देर रात चोर घर में घुस गए। किराएदार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर जाल के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने राजीव के कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे करीब 10 लाख की कीमत के जेवर, 10 हजार नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह करीब तीन बजे किराएदार जागे तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
फोन कर आसपास के लोगों को बुलाया कर दरवाजा खुलवाया। बाहर देखा तो मकान मालिक के कमरे का ताला टूटा था। इसकी जानकारी राजीव को दी गई तो वह घर लौट आए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंच गई।
ये सामान हुआ चोरी
राजीव के अनुसार चोर करीब 10 हजार की नकदी, साड़ियां व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर सोने का हार, चार चूड़ी, तीन चेन, 10 अंगूठी, लॉकेट, चांदी की करधनी और तोड़ियां चुरा ले गए।
देवी रोड पर एक घर से चोरी हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई गई है। चोरों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
-ओमहरि वाजपेई, इंस्पेक्टर कोतवाली