{"_id":"5d58443a8ebc3e89a076c839","slug":"crime-scam-in-kasganj-education-kasganj-news-agr401367260","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला अभी तक 15 शिक्षकों ने ही दिया नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला अभी तक 15 शिक्षकों ने ही दिया नोटिस का जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। वर्ष 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड कर जिले में नौकरी कर रहे 92 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। इन शिक्षकों को विभाग ने नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया था। हालांकि अब तक महज 15 शिक्षकों ने ही अपने नोटिस का जवाब दिया है।
डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004-05 में बीएड करने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों की एसआईटी जांच कर रही है। प्रदेश के कई जनपदों में ऐसे शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त किया जा चुका है। जिले में भी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होनी है।
एसआईटी से आई सूची में 99 शिक्षक चिह्नित किए गए। वहीं एसआईटी द्वारा भेजी गई दूसरी सूची में से 91 शिक्षकों का मिलान हो गया और एक शिक्षक बाहरी जनपद से स्थानांतरण होकर जिले में आई है। ऐसे में विभाग ने 92 शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए। इन शिक्षकों को नोटिस का जवाब देने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया गया। अभी तक 15 शिक्षकों के ही जवाब आए हैं। विभाग अन्य शिक्षकों के जवाब आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
अभी तक 15 शिक्षकों के जवाब प्राप्त हुए हैं। अन्य शिक्षकों के जवाब आने का इंतजार किया जा रहा है। निर्धारित समय तक जवाब आने के बाद विभाग अपनी आगे की कार्रवाई शुरू करेगा।
- अंजली अग्रवा, बीएसए