{"_id":"5edfb8668ebc3e43211c86a0","slug":"crime-rangdari-mainpuri-news-agr44532949","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देख कर सीखा था रंगदारी मांगने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देख कर सीखा था रंगदारी मांगने का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। प्रधानचार्य को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का अंदाज आरोपी किशोर ने किसी फिल्म से सीखा था, लेकिन असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल करना उसे मंहगा पड़ गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा।
कस्बा निवासी वर्णी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर को रविवार की देर शाम एक फोन कॉल पर परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। फिल्मी अंदाज में धमकी दी गई थी कि अगर पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठोगे, लेकिन धमकी देने वाला आरोपी किशोर शायद हकीकत और फिल्म में फर्क करना भूल गया।
सोमवार को पुलिस ने उसे सर्विलांस के जरिए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 13 वर्षीय किशोर को रंगदारी मांगने का आइडिया एक फिल्म देखकर आया था। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार की रात आरोपी किशोर ने प्रधानाचार्य को तीन चार बार फोन किया।
विज्ञापन
पांच लाख की रंगदारी मांगी, लेकिन सुबह होते ही प्रधानाचार्य से 90 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी। सुबह सैय्यद बाबा की मजार के पास दीवार के दूसरी तरफ प्रधानाचार्य ने एक बैग फेंक दिया था, लेकिन बैग में रुपये की जगह कागज की गड्डी थी। बैग को कोई भी उठाने नहीं आया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा।