{"_id":"5d1a4bb48ebc3e3ccc2e5075","slug":"crime-poolice-kasganj-news-agr394100940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश पकड़ने गई पुलिस परद हमला दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश पकड़ने गई पुलिस परद हमला दरोगा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर (कासगंज)। क्षेत्र के गांव दमपुरा में एक संदिग्ध बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों की पुलिस पर हमला बोला दिया जिसमें एक दरोगा घायल हो गया। बदमाश मौका देखकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक देर शाम पटा गैंग से जुड़े एक बदमाश की गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली। उपनिरीक्षक शिवम तोमर पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध बदमाश की गिरफ्तारी को पहुंचे। गांव में जब ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस टीम का विरोध करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें एक दरोगा घायल हो गया। ऐसी स्थिति में पुलिस टीम को गांव से बैरंग वापस होना पड़ा। थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक की जानकारी में यह मामला आया तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि यदि ग्रामीण बदमाशों का समर्थन करेंगे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।