फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,police

सट्टे के नंबर को लेकर कर्जदार हुए युवक ने किया था जयश्री बाबा पर हमला

Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
crime,police
टूंडला (फिरोजाबाद)। जयश्रीबाबा पर हुए हमले के मामले में खुलासा हुआ है। बाबा द्वारा बताए गए नंबर पर सट्टा लगाने पर कर्जदार हुए युवक ने ही बाबा पर हमला बोला था। बाबा ने पूजा के लिए लड़की लाने के लिए कहा था, जिस पर युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लाया, लेकिन वह अंदर गुफा में जाने के लिए राजी नहीं हुई। जब बाबा ने बहन या मां को लाने के लिए कहा तो गुस्से में आकर युवक बाबा पर वार कर भाग गया।
विज्ञापन

विगत 24 मार्च की शाम को यमुना के बीहड़ में स्थित जयश्री बाबा पर उस वक्त हमला हुआ था, जब वह अपनी गुफा में बैठे हुए थे। आश्रम के लोगों ने हमलावर का नाम आकाश बताया था। सीओ देवेंद्र सिंह के निर्देशन में लगी पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा तो इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सट्टे का नंबर लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी आकाश बोदला आगरा का रहने वाला है। उसने बताया कि बाबा उसे सट्टे का नंबर बताते थे। एक दो बार नंबर सही बैठा, लेकिन फिर सट्टे का नंबर नहीं निकला। उस पर कर्ज हो गया। उसने बाबा से कहा तो बाबा ने देवी के नाराज होने की बात कहते हुए कहा कि पूजा करनी होगी।
विज्ञापन

इसमें एक महिला का होना जरूरी है। इस पर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को राजी किया तथा हमले से पहले भी वह गर्लफ्रेंड को लेकर आया तो बाबा नहीं मिले थे। इसके बाद विगत 24 मार्च को वह गर्लफ्रेंड को लेकर आया, लेकिन युवती डर गई तथा गुफा में जाने से इंकार कर दिया। युवक का कहना है कि वह बाबा से मिलने गया तो बाबा ने कहा कि पूजा बगैर महिला के नहीं होगी। अगर कोई लड़की नहीं है तो बहन या मां को ले आओ। आरोपी का कहना है कि इतना सुनकर उसे गुस्सा आ गया तथा स्कूटी की चाबी के की-रिंग में लगे छोटे से चाकू से वार कर दिया तथा भाग आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाबा सट्टे की पर्ची निकालते थे। आरोपी पहले भी कई बार पर्ची पर सट्टा खेल चुका था, जिसमें वह कर्जदार हो गया था। बाबा से पूजा के माध्यम से सट्टा में लाभ लेना चाहता था। बाबा पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। - देवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed