{"_id":"5e13795f8ebc3e87d53c4a65","slug":"crime-police-tention-kasganj-patiyali-kasganj-news-agr423531897","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेसर गांव में तनाव बरकरार, पुलिस पीएसी का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेसर गांव में तनाव बरकरार, पुलिस पीएसी का कड़ा पहरा
विज्ञापन
कासगंज पटियाली के कनेसर गांव में तैनात पुलिस, पीएसीबल
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली के गांव कनेसर में हुए संघर्ष के बाद तनाव बरकरार है। गांव में दहशत व्याप्त है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। हालांकि ग्राम प्रधान को छोड़कर अन्य कोई आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
रविवार सुबह बिजली की लाइन डालने के विवाद में कनेसर गांव में हुए संघर्ष में अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के बड़े भाई के साले राजेश की मौत हो गई थी। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। हत्यारोपी ग्राम प्रधान देवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी दिनेश, उमेश, रंजित, अमन, जितेंद्र फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गांव में पुलिस, पीएसी तैनात है। गलियों में रातभर गश्त की जा रही है।
बेटियों ने उठाई अर्थी
पटियाली। जब राजेश की अर्थी तैयार हुई माहौल काफी भावुक हो गया। अंतिम संस्कार से पहले अर्थी को राजेश की बेटी शिवानी, मीनू और निधि ने कांधा दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने अर्थी को कांधा दिया। परिजनों के अलावा सहानुभूति जताने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
राजेश के कोई पुत्र नहीं हैं। तीन बेटियां हैं। राजेश की चिता को उनके बड़े भाई बृजेश सिंह ने मुखाग्नि दी। दिनभर लोग संवेदनाएं जताने के लिए पहुंचते रहे।
पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
राजेश की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। पूरा ही मोहल्ला शोकाकुल रहा। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। आरोपियों के मोहल्ले में भी सन्नाटा पसरा रहा।
जेल भेजा आरोपी ग्राम प्रधान
हत्या का आरोपी ग्राम प्रधान घटना के बाद रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया और जिला जेल भेज दिया गया।
की जा रही तलाश
- आरोपी ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है।
- शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी, पटियाली।