फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, police, mainpuri

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट

Sun, 22 Mar 2020 04:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
crime, police, mainpuri
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड मोहल्ला गाडीवान में परिवार के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी और बच्चे को छीन लिया। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब नामजद लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जेबा उमर 17 मार्च की रात अपने घर पर थी। तभी देर रात करीब एक बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर जब जेबा दरवाजा खोलने गई तो दो लोग घर में घुस आए। जब तक वह कुछ समझ पाती परिवार के जब्बार खान, निहर जहां, जावेद, आविद और अमरीन निवासी न्यू लक्ष्मी मार्केट नई दिल्ली घर में घुस आए।
विज्ञापन

सभी के हाथ में लाठी-डंडा व हथियार थे। आते ही इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। छुरी मारकर घायल कर दिया। उसने जब शोर मचाया तो घर के बाहर लोग जमा होने लगे। लोगों को आता देख नामजद लोग उनके बच्चे को लेकर भाग गए। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed