फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

चंदीकरा चौराहा के पास पकड़ा पशु चोर

Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बरनाहल। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदीकरा चौराहा के पास खड़े पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह बकरा और बकरी बरामद हुए। तमंचा और कारतूस भी मिले। कार्रवाई के दौरान दो साथी भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए पशु चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गांव चदींकरा की ओर गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि चौराहा के पास तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, साथी को पकड़ता देख दो साथी वहां से भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

वह लोग हाथ नहीं आ सके। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंसार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ताल वाली बगिया थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पशु चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह बकरा बकरी बरामद किए। आरोपी ने बताया कि सात दिन पूर्व दलेल नगर से बकरा बकरी चोरी किए थे। पुलिस भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed