{"_id":"5fa0445a8ebc3e9ba5301d48","slug":"crime-mainpuri-news-agr466437846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लेदार का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लेदार का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला दौलत निवासी एक पल्लेदार का शव सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। वह रविवार की सुबह से लापता था। परिवार के लोग घर से ले जाने वाले दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला दौलत निवासी गौतम राजपूत (19) पुत्र रतन सिंह नवीन मंडी में पल्लेदारी करता था। रविवार की सुबह से वह कहीं लापता हो गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन तलाश में जुट गए थे। सोमवार की सुबह गौतम का शव मंडी के पास नीम के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार को दो दोस्त उसे घर से बुला कर ले गए थे। उन्हीं लोगों ने हत्या की है। हालांकि कोतवाली में समाचार लिखे जाने तक हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर विजय गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।