फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दिनदहाड़े हुई हत्या से फैली सनसनी

Tue, 25 Aug 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
crime
किशनी। युवक की हत्या दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले चौराहा पर कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में इतनी दहशत फैल गई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

देवेंद्र की हत्या सौ रुपये के चलते कर दी गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अपने साथी के साथ एक सप्ताह पहले देवेंद्र के ठेले पर छोटे भठूरे खाए थे। देवेंद्र ने रुपये मांगे तो आरोपी ने नहीं दिए। इसी बात को लेकर वहां झगड़ा हो गया था। झगड़ा होता देख देवेंद्र के परिजनों और आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया था। रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े ने मंगलवार को बड़ा रूप अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक देवेंद्र शायद नहीं जानता था कि नामजद लोग उसकी हत्या भी कर सकते हैं। तभी तो वह बेफिक्र अपने काम पर जा रहा था। जब वह भीड़भाड़ वाले गढ़िया चौराहा के पास पहुंचा तो आरोपी सनी व मोहित ने दिनदहाड़े चौराहा पर चाकू मारकर हत्या कर दी। चौराहा पर जिन लोगों ने ये नजारा देखा, वह लोग भी चुपचाप वहां से चले गए। कुछ ही देर में भीड़ भरे चौराहा पर सन्नाटा सा पसर गया। पुलिस के आने के बाद कुछ लोग सामने आए, लेकिन वारदात को लेकर कोई कुछ भी बोलने और बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र की जान ले गई भीड़ की संवेदनहीनता
मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी देवेंद्र की हत्या करने वाले हाथ भले ही दो अपराधियों के हों, लेकिन कहीं न कहीं चौराहा पर घटना की प्रत्यक्षदर्शी संवेदनहीन भीड़ भी इस हत्या की जिम्मेदार है। वारदात के समय वहां मौजूद जो लोग मूकदर्शक बने हत्या होती देख रहे थे। वह लोग जरा सी हिम्मत दिखाते तो शायद देवेंद्र को अपनी जान न गवानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed