फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

गर्मी ने किया बेहाल, 34 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

Mon, 17 Aug 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
crime
गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर गुजरती महिला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे। दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी बारिश के इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को दिन में बारिश होने के चलते लोगों को राहत मिल गई थी।
सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के चलते तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को खुले बाजारों में भी खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर कोई बारिश के इंतजार में आसमान की ओर ताकता नजर आया।
विज्ञापन

शाम तक राहत नहीं मिल सकी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मंगलवार को भी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 19 और 20 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed