{"_id":"5f2027be8ebc3e63e125f2e1","slug":"crime-mainpuri-news-agr4523899153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के बाद शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के बाद शव जलाया
विज्ञापन
बिछवां क्षेत्र के गांव नगला निहाल में महिला की मौत के बाद घर में पूछताछ करते सीओ और पुलिस
- फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। गांव नगला निहाल में एक विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को बगैर जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी पर पहुंचे मायक पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हए तहरीर दी। पुलिस ने शव जलाए जाने वाले स्थान पर भी जांच की।
हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव औहदपुर लाला भूप निवासी सुरेश पुत्र इतवारी ने भांजी विमलेश (25) की शादी वर्ष 2016 में नगला निहाल निवासी संजय उर्फ प्रहलाद के साथ की थी। सोमवार की रात विमलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद ससुरालीजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी न हीं मायके पक्ष के लोगों को। शव का काली नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को जानकारी होने के बाद सुरेश व अन्य मायके पक्ष के लोग नगला निहाल पहुंचे।
आरोप लगाया कि बहनोई की मौत के बाद भांजी विमलेश व बहन उनके साथ ही रहते हैं। पिता की मौत के बाद भूखंड भी मृतका के नाम पर आ गया था। ससुरालीजन भूखंड बेचकर रुपया देने का दबाव बना रहे थे। एक बाइक की भी मांग की जा रही थी। सोमवार की रात ससुरालीजनों ने विमलेश की हत्या करने के बाद शव को जला दिया। पुलिस अब ससुरालीजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
नगला निहाल में हुई उक्त घटना के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। एएसपी ने थाना प्रभारी को घटना का जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए।
मृतका के मामा की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा करेगी।
नरेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी