फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पेड़ पर लटका मिला फर्रुखाबाद निवासी युवक का शव

Tue, 28 Jul 2020 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक पवन कुमार का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह फर्रुखाबाद रोड पर एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी एक युवक के रूप में हुई। मृतक दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता था। 24 जुलाई को घर लौटा था।
थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। तभी एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद लोगों से पहचान के प्रयास किए।
विज्ञापन

मृतक की जेब में मिली डायरी में लिखे नंबर से मृतक के परिजनों और ससुराल के लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद मृतक के ससुरालीजन गांव बीलपुर मोटा रोड से वहां आ गए। उन्होंने शव की शिनाख्त 27 वर्षीय पवन कुमार निवासी गांव दहेलिया फर्रुखाबाद के रूप में की। बताया कि मृतक दिल्ली में रह कर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 24 जुलाई को वह घर ससुराल आया था। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ससुराल में तो नहीं हुआ कोई विवाद
थाना पुलिस को घटनास्थल से दो गिलास और शराब का आधा क्वार्टर मिला। जिसको देख कर लगता है कि वहां शराब पी गई थी। दो गिलास रखे थे, जिसको लेकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि वहां दो लोग रहे होंगे। उधर ससुरालीजनों की मानें तो 24 को घर आने के बाद सोमवार की सुबह पवन गांव दहेलिया जाने की बात कह कर निकल गया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ससुराल में हुए किसी विवाद के चलते पवन ने खुदकुशी तो नहीं की। वहीं जानकारी मिली है कि पत्नी उपासना तीन चार महीनों से मायके में ही सात माह की पुत्री के साथ रह रही है।
प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed