फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

जानलेवा हमले के आरोपी के घर पर कुर्की इश्तहार चस्पा

Thu, 09 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
09एमएनपी-33-गांव डालूपुर में जानलेवा हमले के आरोपी के घर पर कुर्की इश्तहार चस्पा करते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। कानपुर कांड के बाद से जिले की पुलिस भी फरार आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। क्षेत्र के गांव डालूपुर में एक वर्ष से फरार चल रहे जानलेवा हमले के आरोपी के घर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुर्की का इश्तहार चस्पा किया। गांव में मुनादी कर लोगों से आरोपी को शरण न देने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव डालूपुर निवासी बिजेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 12 जुलाई 2019 को बिजेंद्र अपने परिजनों के साथ घर में थे। आरोप है तभी अचानक सुरेंद्र सिंह पक्ष ने लाठी-डंडों और असलाहों लैस होकर बिजेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। परिजनों से मारपीट करते हुए फायिरंग की। गोली लगने से पीड़ित पक्ष के पंकज, शिवराज घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने 15 नामदज, पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी थी। आरोपी लालू उर्फ विजय उर्फ सुभाष पुत्र रामप्रकाश निवासी डालूपुर फरार चला आ रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को लालू के घर कुर्की का इश्तहार चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed