{"_id":"5f0358b08ebc3e433759164d","slug":"crime-mainpuri-news-agr4492607111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में बालक को करंट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में बालक को करंट लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। गांव राजपुर में मोबाइल चोरी के शक में 12 वर्षीय बालक के साथ मारपीट की गई। इसी बीच उसे करंट भी लगाया गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी उमेश कुमार के पुत्र भोले का शनिवार को मोबाइल चोरी हो गया। तलाश करने के बाद भी पता नहीं लग सका। शनिवार शाम आरोपियों ने ननिहाल आए विवेक कुमार (12) पुत्र सुरेशचंद्र निवासी मक्खनपुर, जिला फिरोजाबाद पर मोबाइल चुराने का शक जताते हुए उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई।
जब उसने मोबाइल चोरी करने की बाद स्वीकार नहीं की तो उसे पास ही स्थित एक मैरिज होम में ले जाकर करंट लगाया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मां रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू और भोले पुत्रगण उमेश व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता उमेश और पुत्र भोले को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
देवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना करहल।