{"_id":"5f0314618ebc3e42e21aa6b3","slug":"crime-mainpuri-news-agr449222892","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जानलेवा हमला के चार आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जानलेवा हमला के चार आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पीड़िता के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मैनबोझ निवासी रामफल छह फरवरी को बहन के साथ थाना क्षेत्र के गांव नगला मुगरिया में आया हुआ था। तभी गांव निवासी नरेश उर्फ पप्पू, विमलेश, राममूर्ति और कमला देवी ने उनकी बहन ममता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। नामजद लोगों ने कुल्हाड़ी से वार किए। ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विमलेश के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।