{"_id":"5f020b7a8ebc3e431d5dcb2b","slug":"crime-mainpuri-news-agr4490958137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के पास एक मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के पास एक मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
औंछा में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। गल्ला मंडी के सामने स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये जेवर व दो हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। रविवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने मकान बनाकर रह रहे श्रीपाल सिंह शनिवार को परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रात में किसी समय घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे जेवर व नकदी चोरी कर लिए। रविवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो फोन कर श्रीपाल को जानकारी दी।
कुछ देर बाद घर लौटे गृहस्वामी ने अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। श्रीपाल के अनुसार चोर करीब दो लाख कीमत के जेवर, दो हजार की नकदी सहित महंगे सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।