फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
24एमएनपी-09-मृतक हृदयराम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव रसेमर में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खेत में गेहूं की फसल बर्बाद देखकर सदमे से किसान की मौत हुई है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसेमर निवासी यशपाल सिंह के पिता हृदयराम सिंह ने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटकर बोझ बनाकर खेत में रख दी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हृदयराम अपने पुत्र सुमित कुमार के साथ खेत पर पहुंचे और देखा गांव के ही कुछ लोग खेत में रखे गेहूं के बोझों को पूरे खेत में फैलाकर फसल बर्बाद कर रहे थे। उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। खेत में पड़ी बर्बाद फसल देखकर हृरदयराम को सदमा लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष एसके चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed