फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

भाई के सामने ही उतार दिया मौत के घाट

Tue, 14 Apr 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक धीरेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई के लिए मजदूर देखने धीरेंद्र अपने भाई के साथ मंगलवार को नगला गिरंद गया था। उसे इस बात का कतई इल्म नहीं था कि पूर्व में हुई एक घटना उसकी मौत का कारण भी बन सकती है लेकिन पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने भाई के सामने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। छोटे भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

लेखराजपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ कुल्हड़ दयाल मंगलवार की सुबह छोटे भाई सौरभ के साथ गांव नगल गिरंद गया था। दरअसल कुछ माह पूर्व नगला गिरंद निवासी मित्र बल्ले का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उक्त झगड़े में कुल्हड़ ने दोस्त का साथ देते हुए बीच बचाव किया था। इस घटना के बाद से ही विपक्षी बल्ले के साथ ही कुल्हड़ से भी रंजिश मान गए थे लेकिन उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि रंजिश मान रहे लोग हत्या भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 12:30 बजे नगला गिरंद में संकरी गली से गुजरते समय रंजिश मान रहे लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया तो वह चोटिल होकर भागने लगा। इसी दौरान वह संकरी गली में बने राजू जाटव के मकान में घुस गया। यहां किस्मत कुल्हड़ को धोखा दे गई। मकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता नहीं था। हमलावरों ने छोटे भाई सौरभ के सामने ही धीरेंद्र पर कुल्हाड़ी से चेहरे व गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान सौरभ ने वहां से भागकर जान बचाई। परिजनों के अनुसार नगला गिरंद निवासी दो भाइयों व अज्ञात साथी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed