{"_id":"5e6fbf758ebc3ea7ca6fa5f5","slug":"crime-mainpuri-news-agr4340194175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। गांव बरासूरजपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। रविवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बरासूरजपुर निवासी आरिफ की शादी इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव कठौलिया निवासी जीतुलनिशां के साथ हुआ था। दोनों के एक दो वर्ष का पुत्र है। आरिफ दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। जब होली पर वह छुट्टी लेकर घर आया तो वहां पत्नी से साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया था। रविवार की शाम करीब तीन बजे जीतुन निशां का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। ससुरालीजन इसे गृहक्लेश के चलते खुदकुशी बता रहे थे। वहीं देर शाम थाने पहुंचे मृतका के पिता इशाक मोहम्मद ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पति मोहम्मद आरिफ, ससुर हसमुद्दीन, सास अमीना बेगम, ननद बबली और देवर आबिद के विरुद्ध बाइक की मांग पूरी न करने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।