{"_id":"5e6a725f8ebc3ea8347c778b","slug":"crime-mainpuri-news-agr433421325","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दौरान झगड़े में युवक को छुरी मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दौरान झगड़े में युवक को छुरी मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। होली मिलने के लिए रिश्तेदार के घर जा रहे युवक पर बुधवार शाम को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाईपास रोड निवासी 26 वर्षीय अजय यादव बुधवार की शाम किसी काम से घर से बाहर गया था। वह जब शमशेरगंज पुलिया के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद भोला जाटव ने अजय के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। गले में चाकू लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके से भागकर जान बचाई। भाई आनंद ने पुलिस को सूचना दी, वहीं घायल भाई को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई और एसएसआई जैकब फर्नाडीज ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी भोला को रामनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी की गर्दन पर भी हुआ वार
पुलिस ने अनुसार मामले में आरोपी बनाए गए युवक की गर्दन पर भी कुछ महीने पहले चाकू से वार किया गया था। इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस मान रही है कि युवक पर हमला इसी मामले से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि अजय को नामजद नहीं किया गया था।