{"_id":"5e6a71a48ebc3ea7f0331fe8","slug":"crime-mainpuri-news-agr433403879","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव घिटौली में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर परेशान करने व हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
फर्रुखाबाद के गांव गुड़गांव निवासी रामप्रताप ने 32 वर्षीय पुत्री अरुणा देवी की शादी वर्ष 2006 में थाना क्षेत्र के गांव घिटौली निवासी रोहन सिंह के साथ की थी। बृहस्पतिवार की सुबह अरुणा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। ससुरालीजनों की ओर इसे खुदकुशी बताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर मृतका को परेशान किए जाने व हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे। वहीं प्रभारी निरीक्षक बेगराम का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।