फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, loot, in bus, tundla, firozabad

रोडवेज बस में जेवर चोरी कर भाग रहे दो चोरों को यात्रियों ने पकड़ा

Tue, 28 Jul 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime, loot, in bus, tundla, firozabad
टूंडला उसायनी पर बस से उतरकर चोरी गये सामान की जानकारी देता दंपती। - फोटो : TUNDLA
टूंडला। आगरा हाईवे पर रोडवेज बस में चोरों ने एक महिला के पर्स से आभूषण चोरी कर लिए। शक होने पर महिला ने शोर मचा दिया। चालक के बस रोकते ही चोर भागने लगे तभी यात्रियों ने दो चोरों को पकड़ लिया। वहीं चार भाग गए। टूंडला पहुंचने पर यात्रियों ने पकड़े चोरों को मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत गांव राठ निवासी सूबेदार पत्नी आशा और साली बीना के साथ किसी काम से आगरा आए थे। मंगलवार दोपहर वह आगरा से मैनपुरी जाने के लिए ईदगाह डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन 2675 में सवार हुए थे। बस जैसे ही थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पहुंची तभी आशा को चोरी का शक हुआ तो उसने पर्स खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पर्स में रखा मंगलसूत्र व टॉप्स गायब थे। यह देख उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

महिला यात्री के शोर पर चालक ने जैसे ही बस को रोका उसमें सवार छह लोग निकलकर भागने लगे। यह देख यात्री, कंडक्टर व चालक ने मिलकर दो लोगों को पकड़ लिया तथा उन्हें बस में ही बैठा लिया। यात्रियों ने मारपीट करते हुए पकड़े गए चोरों को टूंडला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में राजा का ताल चौकी प्रभारी राजीव चित्रांश ने बताया कि पुलिस को देखकर चालक ने बस उसायनी पर रोकी थी। इसके साथ ही चोरी की बात कहते हुए दो लोगों को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed