{"_id":"5fce6d088ebc3ef0aa0df418","slug":"crime-kasganj-news-agr47104218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गोपालपुर के किसान की बदायूं में मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गोपालपुर के किसान की बदायूं में मौत, तीन अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक किसान की बदायूं क्षेत्र के बिनावर में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं तीन अन्य घायलों को भी बदायूं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार किशनलाल (50) पुत्र मोहनलाल निवासी गोपालपुर हुआ। रविवार की रात्रि वह तीन अन्य किसान उमेश पुत्र रामनिवास, अरूण पुत्र नेकसुख एवं मोहनपुर पुत्र राजाराम के साथ शंकरकंद लोडर टेंपो में भरकर बेचने के लिए बरेली जा रहे थे। जब लोडर टेंपो बदायूं के बिनावर में मलगांव रेल फाटक के समीप पहुंचा तो उसका टायर फट गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे उसमें सवार चारों किसान गंभीर घायल हो गए। हादसे पर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने किशनलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो- रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।