फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

कटरी में गंगा की जमीन अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 23 Nov 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। कटरी में गंगा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर रविवार शाम को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से फायरिंग हुईं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए दोनों पक्षों के दबंग भी भाग गए। उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों के 8 नामजद और 12 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना पटियाली तहसील के थाना सिंकदपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी के समीप की है। रविवार शाम सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को सूचना मिली की कटरी में रामबाबू एवं सत्यवीर पक्षों के लोग गंगा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है और फायरिंग हो रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस की टीम को देख दोनों ही पक्ष पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस के साथ गाली-गलौज की और फायरिंग करते हुए भाग गए। दोनों ओर से लगभग 16 राउंड फायरिंग हुई। उपनिरीक्षक ने जांच में पाया कि एक पक्ष से नगला हंसी के रामबाबू, पप्पू, अर्जुन और रमेश एवं 6 अज्ञात, दूसरे पक्ष से सत्यवीर, लटूरी, रनवीर, जितेंद्र एवं 6 अज्ञात जमीन पर अवैध कब्जे के लिए फायरिंग कर रहे थे। दोनों ही पक्षों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। उपनिरीक्षक ने 8 नामजदों सहित 20 के खिलाफ अवैध कब्जा करने, पुलिस टीम पर फायरिंग करने एवं भय का माहौल पैदा करने के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी होती रही हैं संघर्ष की घटनाएं
कटरी में गंगा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर पहले भी संघर्ष की तमाम घटनाएं होती रही हैं। वर्ष 2017 में सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव किलौनी और किसौल में कटरी में अवैध कब्जे को लेकर हुई संघर्ष की घटना में 5 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा कटरी क्षेत्र में कई बार जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग हो चुकी है।
सभी आरोपी फरार, रातभर कटरी में चला ऑपरेशन
फायरिंग कर दहशत का माहौल फैलाने वाले सभी आरोपी कटरी की ओर भाग कर फरार हो गए हैं। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात भर कटरी में ऑपरेशन चलाया। इसके अलावा संभावित स्थानों पर भी पुलिस ने दबिशें दी हैं। अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

वर्जन-
- कटरी में गंगा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग की सूचना मिली। उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने पुलिस पर भी फायरिंग की और भाग गए। सभी की तलाश की जा रही है। - गवेंद्र पाल सिंह,सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed