{"_id":"5f63b0308ebc3e982502fb23","slug":"crime-kasganj-news-agr459745641","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर बस स्टैंड पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर बस स्टैंड पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को मारपीट कर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। विवाहिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं विवाहिता ने फांसी लगाकर एवं ज्वलनशील पदार्थ डालकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
मोहल्ला नवाब बड्डूनगर निवासी नसीम की शादी सात अप्रेल 2018 में एजाद निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर जलेसर एटा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि विगत 15 सितंबर को पति एजाद ने नसीम के गले में रस्सी का फंदा लगा दिया।
विवाहिता की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। इसके बाद पति उसे मारपीट कर बस स्टैंड पर लाकर छोड़ गया। विवाहिता ने किसी प्रकार घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति एजाद, सास हुस्नआरा, जेठ शहजाद, जेठानी गजाला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।