फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

छत से टेलर की दुकान में घुसे चोर, 22 हजार की नकदी चोरी

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। नगर के बाजार में एक टेलर की दुकान में चोरों ने छत के रास्ते से प्रवेश कर लिया। चोर दुकान में रखी नकदी एवं सिलने के लिए आए कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। हरचरनलाल पुत्र बाबूराम की टेलर की दुकान आर्यसमाज मंदिर नदरई गेट पर है। वह रोजाना की तरह ही सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में छत के रास्ते चोर नीचे उतर कर दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। दुकान की गुल्लक में 22000 रुपये की नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन

जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने उनकी दुकान को खुला देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी। जानकारी होने पर वह दुकान पर पहुंचे। कपड़े बिखरे पड़े थे। गुल्लक में रखे रुपये भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि सिलने के लिए कीमती कपड़े आए हुए थे। जिनमें कोट, सूट आदि शामिल हैं उन्हें भी चोर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर लगभग 80000 रुपये की कपड़े चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed