{"_id":"5dcee2c98ebc3e54953618eb","slug":"crime-kasganj-news-agr4154345131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी से मारपीट कर बालिका को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी से मारपीट कर बालिका को किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर की पीएलजीसी कॉलोनी से नौकरानी की मारपीट कर एक बालिका को अगवा कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोकनिर्माण विभाग के कर्मी चंद्रभान सिंह के घर में मनोज कुमार निवासी नगला माची कोतवाली देहात एटा अपने सात अन्य साथियों के साथ घुस आए। उस समय घर पर उनकी नौकरानी व उनकी पुत्री मौजूद थी। आरोपियों ने नौकरानी से मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की।
नौकरानी मदद के लिए चीखी-चिल्लाई। जब तक लोग उसकी मदद को आ पाते तब तक आरोपी कर्मी की 10 वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गए। मामले की जानकारी कर्मी को दी। इस सूचना ने कर्मी के होश उड़ा दिए। सूचना पर वे घर पर पहुंचे। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नौकरानी के बयान दर्ज किए। आसपास के लोगों से भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।