{"_id":"5dcaea138ebc3e5b5b39537c","slug":"crime-kasganj-news-agr414940334","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या- पत्नी गई थी उपले पाथने, घर में लगाई रस्सी से फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या- पत्नी गई थी उपले पाथने, घर में लगाई रस्सी से फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम नौपती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सहावर क्षेत्र के ग्राम नौपती में निवासी कमल सिंह (26) पुत्र रामप्रकाश ने सोमवार की शाम रस्सी से फंदा लगाकर छत के कुंदे से फांसी लगा ली। बताया गया कि उस समय पत्नी रीना उपले पाथने घर के बाहर गई हुईं थीं।
जब वह घर के अंदर्र आइं तो उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख पुकार से अन्य परिजन व आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। उसे फंदे से उताकर सहावर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों को जब उसके द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी हुई तो ग्रामीण उसके घर पर परिजनों को ढांढस बधाने पहुंच गए।