{"_id":"5dc849308ebc3e5b4a30bb4e","slug":"crime-kasganj-news-agr414629791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कैदी की बीमारी से मौत, परिवार में चीत्कार-हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में था निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद कैदी की बीमारी से मौत, परिवार में चीत्कार-हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में था निरुद्ध
विज्ञापन
कासगंज के पोस्टमार्टम ग़ृह पर पहुंचे मृत कैदी के परिजन।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हत्या की कोशिश के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध एक और कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि कैदी की बीमारी के बाद भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। बिलराम गेट के निवासी असलम पुत्र ईसाद का अगस्त 2019 में अपने भाई आफाक से हिस्सा बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें आफाक को काफी चोट आई थी। उसने हत्या की कोशिश का मुकदमा अपने भाई असलम और आफताब के खिलाफ दर्ज कराया। डेढ़ महीने पहले आरोपी असलम व आफताब ने न्यायालय में समर्पण किया था।
तभी से यह दोनों जेल में बंद हैं। पिछले कई दिनों से आरोपी असलम बीमार चल रहा था। शनिवार रात आरोपी की हालत खराब हो गई। उसे देर रात जिला जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत की जानकारी परिजनों को दी गई। रविवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है। जेल प्रशासन की ओर से कैदी की बीमारी की कोई भी सूचना परिजनों को नहीं दी गई थी। सबसे बड़ी बात की जब रात को कैदी को रेफर किया, तब परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई। रविवार सुबह कैदी की मौत की जानकारी परिजनों को मिली कैदी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।