फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

महिला को अकेला देख पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Tue, 09 Jul 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सहावर (कासगंज)। पत्नी से फोन पर बात कराने के लिए भेजे पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म कर दिया। मामले की तहरीर तीन आरोपियों को नमाजद करते हुए पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का युवक राजस्थान में कपड़ा बिक्री का कार्य करता है। 4 जुलाई को उसके माता पिता दवा लेने के लिए कानपुर चले गए। उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात करने के लिए पड़ोस के ही विश्राम सिंह को बोला। इसके बाद वह बात कराने के लिए उसके घर चला गया। पत्नी को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने महिला से उसके पति की बात तो करा दी, लेकिन इसके बाद उसने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भाई गिरीश व उमेश भी घर के बाहर खड़े हुए थे। तीनों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सास ससुर के वापस आने पर मामले की जानकारी दी। जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो वह अपने गांव वापस लौट आया। उसने पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed