{"_id":"5d09226f8ebc3e2ac3413921","slug":"crime-kasganj-news-agr392051215","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लूटा कैंटर पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से लूटा कैंटर पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
कासगंज में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल कैंटर में बरामद माल देखते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला पुलिस ने नोएडा से चालक की हत्या कर फ्रिज के कंप्रेेशर लदी कैंटर को लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर कैंटर, उसमें लदे 530 कंप्रेेशर और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि नोएडा के जेवर टोल प्लाजा के आगे से बदमाशों ने तीन दिन पहले कैंटर चालक की हत्या करके कंप्रेेशर से भरी एक कैंटर गाड़ी लूट ली थी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ढोलना पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर और बदमाशों के होने की सूचना मिली। सोमवार को ढोलना पुलिस ने इस कैंटर को रोक लिया और कब्जे में ले लिया है। कैंटर चला रहे बदमाश आदेश पुत्र सर्वेश यादव निवासी सुखनपुर थाना बिछवा जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उसके तीन साथी बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने लूट के घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही तीन बदमाश पहले ही फरार हो गए। जेवर टोल प्लाजा के आगे से एक होटल के पास से लिफ्ट लेने के बहाने बदमाश ट्रक में सवार हुए और कैंटर चालक की हत्या करके चालक के शव को अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने पकड़े बदमाश को जेल भेजा है। मामले की जानकारी अलीगढ़ और नोएडा पुलिस को दी गई है।
530 कंप्रेेशर की कीमत करीब 28 लाख रुपये
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि कैंटर गाड़ी से 530 कंप्रेेशर बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 28 लाख रुपये है। उन्होंने ढोलना के इंस्पेक्टर रविंद्र बहादुर सिंह व उनकी टीम की बधाई दी है।