{"_id":"603e84038ebc3ee97217e653","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr482973713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत
विज्ञापन
बेवर। गांव गजियांपुर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मृतक महिला के पति ने बताया कि उसके परिजनों ने पत्नी को पीट-पीटकर मार ड़ाला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव गजियांपुर निवासी राजवीर बाथम कुसमरा स्थित एक भट्ठा पर ट्रैक्टर चालक है। सोमवार को वह काम पर गया था। राजवीर के अनुसार शाम करीब छह बजे उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि घर वाले मां के साथ मार-पीट कर रहे हैं। इस पर राजवीर घर पहुंच गया। वहां देखा तो 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी चारपाई पर अधमरी हालत में पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों की सहायता से वह पत्नी को किशनी सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया है।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति ने बताया कि शाम को भैंस बांधने की बात को लेकर मां, बहन, चाचा और चाची ने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सके गी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। -जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक ।