फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in Mainpuri

मैनपुरी में पिता और सौतेली मां ने भाई बहन को घर से निकाला

Mon, 01 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime in Mainpuri
मैनपुरी। बेवर के गांव बिक्कापुर निवासी एक युवक और उसकी बहन को पिता व सौतेली मां ने घर से निकाल दिया है। पुलिस ने एक बार समझौता कराने के बाद दोनों को घर भेजा, लेकिन उन्हें घर में नहीं टिकने दिया गया। पीड़ित अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव बिक्कापुर निवासी अतुल कुमार की मां का देहांत हो चुका है। बहन शादी योग्य है। आरोप है पिता उसकी बहन की शादी को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी पत्नी से जन्मी दो बेटियों में से एक की शादी कर चुके हैं। जबकि अतुल की बहन जो कि सबसे बड़ी है। उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व भाई-बहन को घर से निकाल दिया। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने समझौता करा दिया। लेकिन दो दिन बाद ही अतुल व उसकी बहन को फिर से निकाल दिया गया। तभी से दोनों न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए अतुल ने अपनी समस्या बताई। जिस पर अधिकारी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मामला संज्ञान में है। वह मामले में सही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed