{"_id":"60144c8d8ebc3e2c3d40bda1","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4784502181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र की हत्या में शामिल शराब माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र की हत्या में शामिल शराब माफिया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। गांव हड़ाई के प्रधानपुत्र की हत्या के मामले में वांछित चले रहे हत्यारोपी शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व ही प्रधान पुत्र की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
तीन नवंबर की रात ग्राम सभा हड़ाई के प्रधान पुत्र लखन दीक्षित बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
तभी गांव के बाहर पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। हमले में गंभीर रूप से घायल लखन का इलाज आगरा के लिए निजी अस्पताल में चल रहा था। मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे।
शुक्रवार को एसआई महक सिंह ने पुलिस टीम के साथ कुरावली घिरोर मार्ग पर गांव फैजपुर निवासी शराब माफिया विपिन उर्फ बंटू निवासी गांव हड़ाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वारदात में वह वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।