फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

एक रात में चोरों ने पांच घरों में लगाई सेंध

Wed, 23 Oct 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
एलाऊ के गांव कुबेरपुर में चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों की टोली पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने पांच घरों से लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान सभी घरवाले सोते रहे। बाद में उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद थाना एलाऊ क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पांच घरों के ताले चटका कर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव कुबेरपुर निवासी दो भाई धर्मवीर और मुकेश यादव के घर आसपास ही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात किसी समय चोर रोशन दान के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरों में रखे अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर धर्मवीर के घर से करीब 45 हजार की नकदी, सोने का हार, चार चूड़ी, जंजीर, छह अंगूठी, ब्रजवाला और मुकेश के घर से पांच हजार नकद, सोने की नथनी, दो जोड़ी पायल सहित हजारों के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय सभी घरवाले सोते रहे। रात करीब एक बजे जब आंख खुली तो कमरों को खुला देख जब अंदर जाकर देखा तो बक्सा व अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा चोरों ने गांव नगला वन निवासी रामौतार व शिव मंगल के घरों में भी नकदी व जेवर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांचवीं वारदात गांव भूपतिपुर निवासी सत्यपाल के घर में अंजाम दी गई। चोर घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सभी घरों से करीब आठ लाख के जेवर और डेढ़ लाख की नकदी चोरी का अनुमान लगाया गया है।
पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर की वारदात
गांव कुबेरपुर निवासी धर्मवीर का घर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके चोरों को पकड़े जाने का कोई खौफ नहीं था। उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

कहीं नशीले स्प्रे का प्रयोग तो नहीं कर रहे चोर
चोर ने जिस अंदाज के साथ पांच घरों में चोरी की वारदात अंजाम दिया है, उससे लगता है कि चोरों को पकड़े जाने का भय जरा भी नहीं था। चोरी वाले घरों में लोगों ने सिर भारी होने की शिकायत दर्ज कराई है। संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर किसी नशीले स्प्रे का प्रयोग कर रहे हैं। जिस वजह से घर के सभी लोग कुछ समय के लिए बेहोशी की नींद सो गए।
थानाध्यक्ष को घटनाओं के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। चोर किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed