{"_id":"5da8a3c78ebc3e016a183059","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr411136387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर डिपो की बस का यात्री जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर डिपो की बस का यात्री जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जहरखुरान का शिकार युवक।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। बेवर डिपो की बस में सवार होकर दिल्ली से लौटते समय एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसका करीब एक लाख रुपये और अन्य सामान पार कर दिया। वह मंडी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। वहीं रोडवेज प्रशासन ने बस का संचालन दिल्ली से न होने की बात कही है।
उधर, पुलिस को गभाना टोल प्लाजा से बस के पास होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस बस के बारे में भी जानकारी जुटाने में जुट गई है। गांव अकबरपुर झाला निवासी ब्रजपाल सिंह दिल्ली में काम करता है। रविवार की रात वह बेवर डिपो की बस से घर आ रहा था। परिजनों के अनुसार उसके पास करीब एक लाख रुपये व अन्य सामान भी था।
अलीगढ़ से पहले एक होटल पर बस रुकी तो वह खाना खाने के लिए चला गया। इसके बाद वह बस में आकर बैठा। बाद में उसने अपने आप को कुरावली सीएचसी पाया। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार की सुबह चार बजे मंडी के पास रोड किनारे झाड़ियों में बेहोशी के हालत में मिला था। उसका कैश और सामान गायब था।
विज्ञापन
बस दिल्ली नहीं आगरा के लिए संचालित हुई थी
पुलिस ने होश में आए युवक से जानकारी लेने के बाद बेवर डिपो पहुंचकर एआरएम से जानकारी ली। यहां बताया कि रविवार को उक्त नंबर की बस आगरा से बेवर के लिए संचालित हुई थी। बस दिल्ली के लिए नहीं गई थी। पुलिस जब जांच करने अलीगढ़ के पास हाईवे पर टोल प्लाजा पहुंची, तो पता चला कि टोल प्लाजा से उक्त नंबर की बस पास हुई है। रोडवेज प्रशासन द्वारा गलत जानकारी देने पर पुलिस भी हैरान है।
कौन ले गया था रोडवेज बस
बेवर डिपो के अधिकारी ने बताया कि बस का उस दिन दिल्ली के लिए संचालन नहीं हुआ। अगर अधिकारी की बात पर यकीन किया जाए तो सवाल उठता है कि आखिर बस का संचालन कौन कर रहा था। किसके द्वारा यात्रियों की टिकट बनाई गई। बस टोल प्लाजा से गुजरी यह बात साबित हो चुकी है। ऐसे में पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बस संख्या यूपी84 टी-0698 का संचालन दिल्ली रूट पर नहीं होता है। यह बस आगरा और बेवर के बीच संचालित होती है। जानकारी की जाएगी कि आखिर बस की लोकेशन दिल्ली रूट पर कैसे मिली।
-अपराजित श्रीवास्तव, एआरएम बेवर डिपो।