फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

नमक न मिलाते तो पहले ही फूट जाता नकली खाद का भांडा

Sun, 13 Oct 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
नकली खाद बीज फैक्टरी: मिट्टी में नकली खाद के विघटन के लिए मिलाते थे नमक
विज्ञापन

मैनपुरी। फैक्टरी में बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाया जा रहा था। जांच में पता चला है कि खाद में बड़ी मात्रा में नमक मिलाया गया था। इससे खेत में छिड़काव के दौरान सिलिका सैंड और नमक मिली नकली खाद मिट्टी में मिल जाती। साथ ही इसका विघटन भी हो जाता है। वहीं, किसान इसकी नकली होने की बात तक पकड़ तक नहीं पाता है।
यदि इसमें नमक नहीं मिलाया जाता तो सिलिका सैंड कठोर अवस्था में रह जाती और खाद नकली होने की पुष्टि हो जाती। जांच से कृषि विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। गांव नगला जुला में आठ अक्तूबर को प्रशासन ने नकली खाद बीज की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां नकली खाद, बीज, केमिकल के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नमक पकड़ा गया था। गोदाम से नमक की 250 बोरियां बरामद हुई थीं, जिनमें 125 क्विंटल नमक था। इस नमक का प्रयोग खाद में किया जा रहा था।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी भी ये बात नहीं समझ पा रहे थे कि खाद में नमक का प्रयोग क्यों किया जा रहा था। जो यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय अधिकारी भी चौंक गए। उन्होंने बताया कि अगर नमक नहीं मिलाया जाता तो नकली खाद का भांडा फूट जाता है। नकली खाद सिलिका सैंड, कलर और केमिकल डालकर तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खेत में डालने के बाद ये खाद जस की तस ठोस अवस्था में पड़ी रहती है। इससे किसानों को शक हो जाता है। इसका तोड़ निकालने के लिए नकली खाद में नमक का प्रयोग किया जाता था। जैसे ही ये खाद खेत में नमी के संपर्क में आती थी तो नमक के कारण इसका विघटन शुरू हो जाता था और वह मिट्टी में मिल जाती थी।
बंजर हो रही थी जमीन
नकली खाद में नमक के प्रयोग से जमीन भी बंजर हो रही थी। नमक एक क्षारीय यौगिक है। ऐसे में मिट्टी में क्षारीय यौगिक के प्रयोग से जमीन भी क्षारीय हो जाती है, लेकिन खाद बनाने वालों को तो अपनी कमाई से मतलब था। फिर चाहे जमीन बंजर हो या क्षारीय।

आज तक खाद की जांच के लिए कई बार नमूने फेल हुए, लेकिन कभी भी नमक का प्रयोग सामने नहीं आया। पहली बार खाद में नमक के प्रयोग का मामला सामने आया है। खाद मिट्टी में मिल जाए इसके लिए नमक का प्रयोग किया जाता था।
-डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed