{"_id":"5da358dc8ebc3e0169689130","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4104600155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन
दीवानी में भूखहड़ताल पर बैठे बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एएसपी व सीओ
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं, अध्यक्ष के खिलाफ लिखी गई जानलेवा हमले की रिपोर्ट को पुलिस ने जांच के बाद निरस्त कर दिया है। वहीं एएसपी, सीओ सिटी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करा दिया है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव पर 27 सितंबर की रात जानलेवा हमला किया गया था। मामले में कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में योगेंद्र प्रताप की पत्नी विनीता ने सौरभ यादव, अमित चौहान सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसे लेककर वकीलों ने 30 सितंबर से कार्य बहिष्कार शुरू किया था। मंाग पूरी नहीं होने पर नौ सितंबर से दीवानी परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी।
वकीलों की हड़ताल को कई जिलों के वकीलों ने अपना समर्थन दिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार को जीतू यादव निवासी अंजनी को गिरफ्तार करकेे जेल भेज दिया। जीतू को जेल भेजने के बाद रविवार की सुबह एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय, यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप दीवानी पहुंचे।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे अध्यक्ष सौरभ यादव, उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव, पूर्व सचिव विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत, अवधेश यादव को एएसपी और सीओ सिटी और यात्री कर अधिकारी ने जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करा दी। इस मौके पर सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, एएच हाशमी उर्फ नदीम वकील, अशोक कुमार मिश्रा, मुकेश शर्मा, संजय चौहान, हृदय चतुर्वेदी, प्रतिवेद लोधी, शिवम कटियार, राहुल शाक्य, विशाल तोमर मौजूद रहे।