फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in kasganj,

मनचले की धमकी से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, दहशत में परिवार

Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime in kasganj,
सहावर(कासगंज)। क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने मनचले की धमकी से स्कूल जाना ही छोड़ दिया। छात्रा का परिवार दहशत में हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव की छात्रा कस्बे की एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। वह साइकिल से कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती थी। कुछ समय से गांव का ही एक मनचला रोहताश उसे परेशान करने लगा। वह आए दिन छात्रा पर छीटाकशीं करता था। इससे तंग आकर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने युवक को समझाया लेकिन युवक नहीं माना।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने छात्रा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मनचला भड़क गया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा के परिजनों ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो 15 दिन पहले आरोपी ने छात्रा को उठा कर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी के बाद छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। छात्रा ने मनचले की धमकी के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने जान की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सकता है। थाना प्रभारी गणेश चौहान ने कहा कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस की अनदेखी से बड़ा दुस्साहस
कासगंज। पूर्व में भी मनचले के खिलाफ छात्रा छींटाकशी का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। लेकिन पुलिस ने उसमें गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस की अनदेखी से मनचले का दुस्साहस बढ़ता रहा, नतीजा रहा कि छात्रा स्कूल छोडने को मजबूर हो गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने धमकी का अलग से मामला दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार है। छात्रा स्कूल जा रही है।
- सुशील घुले एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed