फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime graph in mathura 2018

साल 2018 में लूट, हत्या, दुष्कर्म से दहलता रहा मथुरा, डरावने हैं अपराध के आंकड़े

Wed, 26 Dec 2018 06:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
crime graph in mathura 2018
crime - फोटो : pexels.com
कमजोर पुलिसिंग ने मथुरा को क्राइम बेल्ट बनाकर रख दिया। साल 2018 में हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म की वारदात से पूरा जिला दहलता रहा। कई मामलों में विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक में मथुरा का क्राइम गूंजा। 
विज्ञापन


यहां महिलाओं के साथ बढ़ता अपराध बताता है कि पुलिस पूरी तरह से फेल है। चाहे मंत्री की गैस एजेंसी के पैसे की लूट का मामला हो या मंत्री के रिश्तेदार की हत्या का.., क्राइम का ग्राफ कम नहीं हुआ। विदेशी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने तो मथुरा को सात समुंदर पार तक बदनाम कर दिया। 
विज्ञापन


एक मासूम बच्चे की पुलिस की गोली से जान चली गई थी। इसमें जांच बैठी लेकिन हुआ कुछ नहीं। पुलिस अधिकारी तो बदलते रहे लेकिन एक दो को छोड़कर वह मथुरा का क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह से फेल साबित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर की बड़ी घटनाएं जो सनसनी बनी रहीं

मथुरा में अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक करीब छह लोगों की हत्या करके उन्हें बिटौरे में रखकर फूंक दिया गया। कई महिलाओं के शव हाईवे और एक्सप्रेसवे किनारे फेंके गए। मगर पुलिस किसी की भी शिनाख्त नहीं करा सकी...। 

- 7 जनवरी 2018 को प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की गैस एजेंसी से 4.50 लाख की लूट हुई।
- 10 जनवरी को शेरगढ़ के गांव सेही में चाचा-भतीजे को गोलियों से भून डाला था।
- 17 जनवरी को पुलिस की गोली से मोहनपुर अडूकी गांव में आठ साल के बच्चे माधव की मौत हो गई थी।
- 13 जनवरी को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- 11 अप्रैल को जमुनापार के पानीगांव में दो सगे भाइयों की खेत पर हत्या कर दी गई थी।
- 25 नवंबर को विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

2018 की वो वारदात जो दर्ज हुईं 

हत्या- 75
डकैती- 5 
लूट- 75 
सामूहिक दुष्कर्म- 73
अपहरण- 3
दहेज हत्या- 36
छेड़छाड़- 195
महिला उत्पीड़न- 185

एक्सप्रेसवे और हाईवे की वारदात से दूर तक फैली दहशत
यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर होने वाली वारदातों से दूर तक दहशत फैली। हाईवे पर तो एक महिला के साथ ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म हो गया था तो यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की कई घटनाएं हुईं। लेकिन पुलिस ने फिर भी चौकसी नहीं दिखाई। अभी भी जब कोहरे की धुंध छा रही है तब भी पुलिस सुरक्षा कहीं नजर नहीं आती है। जबकि डीजीपी तक मथुरा आकर पुलिस गश्त बढ़ाने को कह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed