फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,chori

लहसुन व्यापारी के गोदाम से चोरी माल बरामद

Tue, 09 Jun 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime,chori
घिरोर (मैनपुरी)। लहसुन व्यापारी के गोदाम से चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पूर्व कस्बा निवासी लहसुन व्यापारी अनिल गुप्ता के देवेंद्र कंपाउंड स्थित गोदाम से सरसों, तेल, कंबल, गैस सिलिंडर आदि सामान चोरी कर लिया गया था। सामान लॉकडाउन के दौरान गरीबों को वितरित किए जाने के लिए वहां रखवाया गया था।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी होने के बाद व्यापारी की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच एलओ जैनुल हसन को सौंपी गई। इस मामले में पुलिस तीन चोरों को पहले ही जेल भेज चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने रंजीत पुत्र चंद्रसेन निवासी मोहल्ला फर्रास को चोरी के कुछ माल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह साथी गुलबसर पुत्र अली हसन के साथ गाड़ी में माल लादकर ले जाते थे। चोरी का माल वह कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोर को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed