फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crime Branch Team

कोसीकलां में बेचा गया था दिल्ली से लूटा सोना

Fri, 07 Aug 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch Team
मथुरा। कोसीकलां में डीके ज्वैलर्स के यहां जांच को पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। ज्वैलर्स पिता-पुत्र से लूटे गए सोने की तलाश में दिल्ली की चांदनी चौकी क्राइम ब्रांच टीम ने यहां सराफा व्यवसायी से कई घंटे तक पूछताछ की। व्यवसायी को बदमाशों से यह सोना भाजपा के पूर्व सभासद ने बिक्री कराया था। टीम ने पूर्व सभासद के घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। क्राइम ब्रांच ने दोनों को नोटिस जारी कर दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 22 जुलाई को दिल्ली की गीता कॉलोनी के पास चांदनी चौक दिल्ली के ज्वैलर्स पिता-पुत्र से बदमाशों ने साढ़े चार किलो सोना एवं 14 लाख रुपये लूट लिए थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बदमाश अजय, पंकज, सुनील, दुर्गा को पकड़ लिया था। क्राइम ब्रांच के एसआई आशीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को पूर्व सभासद किशोर वाल्मीकि एवं डीके ज्वैलर्स के बल्देवगंज स्थित शोरूम पर पहुंचकर संचालक दिलीप खंडेलवाल से पूछताछ की। हालांकि पूर्व सभासद उन्हें नहीं मिला। लेकिन डीके ज्वैलर्स से घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ में टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टीम डीबीआर को साथ ले गई। एसआई आशीष शर्मा ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लूटा हुआ 502 ग्राम सोना कोसीकलां में पूर्व सभासद किशोर वाल्मीकि के माध्यम से बदमाशों ने डीके ज्वैलर्स को बेचा था। वहीं, लूटा गया कुछ सोना अलवर और महुआ में भी बेचा गया है। मामले में कोसी थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुबोध कुमार तोमर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन

दूसरे शहर के लोगों से नहीं खरीदते सोना-चांदी
कोसीकलां के सराफा व्यवसायी दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों से सोना-चांदी नहीं खरीदते हैं। जब तक स्थानीय लोग सोना-चांदी बेचने में शामिल न हो। इसमें भी यही हुआ कि दिल्ली पुलिस ने लूट में शामिल दुर्गा जोकि भाजपा के पूर्व सभासद किशोर वाल्मीकि की बुआ का लड़का था। इसी के माध्यम से सोने की बिक्री करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना बेचने के बाद खरीदे थे आभूषण
आरोपियों ने 502 ग्राम सोना 48 हजार रुपये के भाव से बेचने के बाद करीब दो लाख रुपये के नए आभूषण सराफा व्यवसायी से खरीदे थे। जिसकी रिकॉर्डिंग भी क्राइम ब्रांच ने देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed