फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crime Branch Seizes 21 Quintals of Illegal Fireworks Businessman Pradeep Kansal and Sons Arrested

UP: गाजियाबाद में दो गोदामों में मिला पटाखों का जखीरा, आगरा से भी मंगाया गया था स्टॉक

Thu, 02 Oct 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 09:11 AM IST
सार

पटाखों को कारोबारी प्रदीप कंसल ने तमिलनाडु से मंगाया था। पुलिस ने कारोबारी और उसके दो बेटों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Crime Branch Seizes 21 Quintals of Illegal Fireworks Businessman Pradeep Kansal and Sons Arrested
बरामद अवैध पटाखे। स्रोत पुलिस

विस्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्की मोरी डासना गेट स्थित एक दुकान और दो गोदामों पर छापा मारकर 21 क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। पटाखों को कारोबारी प्रदीप कंसल ने मंगाया था। कारोबारी और उसके दो बेटों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आगरा से भी पटाखों का स्टॉक मंगाया गया था।
विज्ञापन


कारोबारी के बेटे कार्तिक कंसल और केयर टेकर वाहिद और सुनील को टीम ने गिरफ्तार कर नगर कोतवाली को सौंप दिया। छोटे कारोबारियों को पटाखे बेचने के साथ ऑनलाइन भी ज्यादा कीमत लेकर डिलीवरी दी जा रही थी। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामदगी और गिरफ्तारी की। कारोबारी के बेटे कार्तिक कंसल निवासी पटेल नगर सिहानी गेट ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कंसल ने तमिलनाडु से 21 क्विंटल पटाखे मंगाए हैं।
विज्ञापन


10 दिन में आया स्टॉक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटाखों का यह स्टॉक तमिलनाडु के साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आगरा से भी मंगाया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह स्टॉक बीते 10 दिनों में अलग-अलग समय पर आया था। आरोपी कारोबारी पटाखों को छोटे-छोटे दुकानों को सप्लाई करने वाला था, इससे पहले उसे पुलिस ने पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed