एटा में कोरोना: संक्रमण से क्राइम ब्रांच प्रभारी की मौत, चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद हुए थे बीमार
जिले में क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गई है। 24 घंटे में 237 संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित छह संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं जलेसर एसडीएम सहित 237 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4667 पर पहुंच गई है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी 19 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद बीमार पड़ गए। परिजनों ने आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन पहले वह कोरोना पॉजिटिव आए। शुक्रवार रात वहीं उनकी मौत हो गई।
गांव सिंहपुर निवासी एक व्यक्ति दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी एक बुजुर्ग की मौत सैफई में शनिवार सुबह हुई।
रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की मौत
गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति कासगंज रोड पर एक माह पहले अपनी रिश्तेदारी में आया था। बीते दिनों कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आगरा में शनिवार को मौत हो गई। मोहल्ला संजय नगर निवासी बुजुर्ग महिला 22 अप्रैल को पॉजिटिव आईं। उन्हें बागवाला में भर्ती किया गया, हालत बिगड़ने पर सैफई भेजा गया। वहां शनिवार को मौत हो गई।
निधौलीकलां ब्लाक के गांव पिपहरा में एक अधेड़ पॉजिटिव आया। जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। उधर जलेसर एसडीएम, जलेसर विधायक की पुत्री, दो प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित 237 कोरोना पॉजिटिव आए।
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मामले- 4637
स्वस्थ लोग- 2850
जिले में मौत- 50
सक्रिय केस- 1737
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि शनिवार को 237 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। छह संक्रमित लोगों की मौत कोरोना से हुई है। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है।