फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crime Branch Constable Demand Money For Missing Mobile

यूपीः महिला के लिए सड़क पर मिला मोबाइल बना 'जी का जंजाल', हुआ कुछ ऐसा

Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch Constable Demand Money For Missing Mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शाहगंज में सड़क पर मिले मोबाइल को सिम लगाकर प्रयोग में लाना एक महिला को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने मोबाइल को जमा करा लिया। आरोप है कि अब पुलिसकर्मी 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी मालती ने एसएसपी ऑफिस में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि दो महीने पहले वह घर का सामान लेने बाजार गई थीं। शाहगंज में सड़क पर मोबाइल पड़ा मिला। वह मोबाइल को घर ले गईं। कुछ समय बाद मोबाइल में बेटे के मोबाइल की सिम डाल ली। 
विज्ञापन


विगत 21 सितंबर को उनके पास क्राइम ब्रांच ऑफिस से एक सिपाही का कॉल आया। उसने पुलिस लाइन स्थित अपने ऑफिस में बुलाया। वह अपने बेटे के साथ पहुंची। पुलिसकर्मी ने बताया कि मोबाइल गुम हुआ है। इसलिए मोबाइल जमा करा लिया। मगर, अब सिपाही फोन करके 40 हजार रुपये मांग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि गलती से मोबाइल अपने पास रख लिया था। मोबाइल जमा करने के बाद भी पुलिसकर्मी परेशान कर रहे हैं। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed