फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, angadpur

देवर के हत्यारे मायके वालों से लक्ष्मी ने तोड़ा नाता

Mon, 08 Jul 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime, angadpur
कासगंज। एटा के अंगदपुर में अवधेश की हत्या के बाद कई रिश्तों का कत्ल भी हो गया। हत्या के आरोपी बड़े भाई के ससुरालीजनों से रिश्ते भी टूट गए हैं। सबसे बड़ी बात मृतक की भाभी लक्ष्मी देवी ने अपने पिता, भाई और रिश्तेदारों से नाता तोड़ लिया है। देवर की मौत के बाद वह टूट गई है और मायके वालों के खिलाफ आक्रोश जता रही है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी अवधेश पुत्र नेम सिंह की हत्या एटा क्षेत्र के गांव अंगदपुर में हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था। हत्या का आरोप अवधेश के बड़े भाई राजेंद्र के ससुरालीजनों पर लगा। बताया जा रहा है कि राजेंद्र की साली से अवधेश की शादी के लिए बातचीत हो रही थी। इस पर अवधेश स्वयं बड़े भाई की साली से बात करने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां पनपने लगी जो साली के भाई और परिजनों को नागवार गुजरा। परिजनों ने झांसा देकर उसे अंगदपुर बुला लिया और हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। घटना के अगले दिन सोमवार को मृत अवधेश की भाभी मायके अंगदपुर गई। वह घटनास्थल तक पहुंची, लेकिन उसने घर की दहलीज पर कदम नहीं रखा। वह अपने मायके में गांव वालों के सामने कह आई कि अब मेरा मायके वालों से कोई रिश्ता नहीं है। लक्ष्मी देवी ने बताया कि देवर के हत्यारे बाप, भाई अथवा अन्य रिश्तेदारों से मेरा नाता खत्म हो गया है। लक्ष्मी के पति राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ने सच्चाई का साथ देने का वादा किया है। उसने कहा कि उसके ससुरालीजनों ने भाई की ही हत्या नही की बल्कि रिश्तों की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या-हादसे में उलझी युवक की मौत की गुत्थी
एटा। भाई की ससुराल में पेड़ पर लटकते मिले युवक अवधेश की मौत हत्या और हादसे में उलझ गई है। परिजन उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत फांसी लगने से होना पाया गया है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच दोनों पहलुओं पर कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो युवक की मौत फांसी लगने से होना पाया गया है। चिकित्सक शरीर पर भी कोई चोट न होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में परिजनों के आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस भी सकते में है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है। मामले में मृत अवधेश के भाई ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी सकीट ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed