{"_id":"5f01c5b18ebc3e42c13f9de6","slug":"crime-agra-news-agr449099679","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन चालान का अब ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान 15-33-13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन चालान का अब ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान 15-33-13
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वाहन का ऑनलाइन चालान होने के बाद अब वाहन मालिक इसे ऑनलाइन भी भर सकेंगे। यह व्यवस्था जल्द ही विभागीय ऐप से शुरू होगी। इससे वाहन मालिकों को जुर्माना जमा करने को दौड़ना नहीं होगा। साथ ही कोर्ट की भागदौड़ से भी छुटकारा मिल सकेगा। वाहन चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने या फिर कागजात पूरे न होने पर किए जाने वाले चालान की प्रक्रिया में बीते दिनों बदलाव किया गया। अब चालान ऑनलाइन हो रहे हैं। इसमें लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन्होंने कब कौन सा नियम तोड़ा, वह तो जब मैसेज पहुंचता है, तब उन्हें पता चलता है और कोर्ट के चक्कर लगाते हैं।
अब विभाग ऐसी व्यवस्था कर रहा है जिसमें वाहन मालिक ऑनलाइन चालान भर सकेंगे। इसके लिए वर्चुअल कोर्ट नामक एप शुरू होने जा रहा है। इसमें वाहन मालिक चाहेगा तो उसके मोबाइल पर जुर्माने की रकम और इसे अदा करने को ट्रेजरी के ऐप का लिंक भी भेजा जाएगा। जुर्माना भरने के बाद इसकी रसीद भी निकलवा सकेंगे। इसके बाद वे रसीद दिखाकर ट्रैफिक या परिवहन कार्यालय से वाहन या कागजात रिलीज करा सकेंगे।